STORYMIRROR

Viren Mishra

Inspirational

4  

Viren Mishra

Inspirational

चन्द्रयान 2

चन्द्रयान 2

2 mins
588

क्या हुआ जो थोड़े से मिशन अधूरा रह गया,

हमारे दिल को अब भी आप पर ही भरोसा है,

इसरो की काबिलियत पर संशय नहीं,

भारत का मस्तक अब भी शान से ऊंचा है।


चाँद के जिस हिस्से पर

उतारने का ख्वाब दुनिया देखती थी,

हमने उसे बड़े करीब से देखा है,

इसरो की काबिलियत पर संशय नहीं,

भारत का मस्तक अब भी शान से ऊंचा है।


ज़रा सी विफलता से हताश होकर मत बैठना,

शीश नहीं झुकना है,

पूरी दुनिया भारत के लोहा माने,

इसरो को फिर नया इतिहास बनाना है।


मस्तक नहीं झुकाना है,

आंसू नहीं बहाना है,

नया इतिहास रचने के पथ पर

आपको आगे बढ़ते जाना है।

आपकी मेहनत आपके आंसुओ से झलक गई,

अब चाँद पर भारत का परचम लहरा कर

भारत माता का क़र्ज़ चुकाना है।


जितनी मेहनत आप लोगों ने की,

हम सिर्फ सोच ही सकते हैं,

आप जैसा बलिदान देने का

ख्वाब हम शायद देख ही सकते हैं,

हम आपकी मेहनत पर शीश झुकाते हैं,

आपके बलिदान को सलाम करते हैं,

आप जैसा महान और कोई नहीं ,

आज इसकी घोषणा करते हैं।


कल भी आप पर भरोसा था,

आज भी आप पर भरोसा है,

इसरो की काबिलियत पर संशय नहीं,

भारत का मस्तक अब भी शान से ऊंचा है।


रुकना नहीं है, झुकना नहीं है,

निरंतर आगे बढ़ना है,

हार को ख़ुद पर ज़रा भी

हावी होने नहीं देना है।

कल भी आप पर भरोसा था,

आज भी आप पर भरोसा है।

इसरो की काबिलीयत पर संशय नहीं,

भारत का मस्तक अब भी शान से ऊंचा है।


कुछ ही वक्त की ख़ामोशी है,

फिर तूफ़ान आएगा,

मेरे इसरो के साइंटिस्ट्स में

थोड़ा जोश तो चढ़ने दो,

चाँद तो क्या मंगल पर भी

भारत का परचम लहराएगा।


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Inspirational