STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

चरैवेति चरैवेति का संदेश

चरैवेति चरैवेति का संदेश

1 min
361

तदबीर से ही फिर गढ़ी जा

सकती किस्मत की लकीरें

किताबों में कर्म के महत्व पे

दर्ज हैं महापुरुषों की तकरीरें

कर्मवीर सदा पलटते रहे हैं

समूची दुनिया का इतिहास

उनके कर्म में परिलक्षित हुआ

एकनिष्ठ निरंतरता का अभ्यास

कुरुक्षेत्र में अर्जुन को निष्काम

कर्म का कृष्ण दे गए उपदेश

साथ ही बता गए कर्म गति

से मिलने वाले फल विशेष

चरैवेति चरैवेति का संदेश

युगों से देते रहे हमें पुराण

फिर भी हम अन्यत्र खोजते

रहे किस्मत के द्वार तमाम

लक्ष्य तय करके जो कोई भी

करता निरंतर ठीक से कर्म

सफलता उसका वरण कर

निभाती अपना सच्चा धर्म।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational