STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Abstract Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Abstract Inspirational

प्यार का सफर उर्मिला का

प्यार का सफर उर्मिला का

1 min
13


यह कैसा मेरे प्यार का सफर 

उर्मिला तक रही है सूनी डगर 

दूर है प्रिय प्रभु चरणों के पास 

बैठे वीरासन तकें कोमल घास


मेरे करीब होकर वे नहीं करीब 

प्यार का सिंदूर कैसे कहूँ रकीब 

पूछूँ प्रश्न उनसे कोई नहीं उत्तर

प्रश्न का उत्तर देना होता दुष्कर 


जानूं उनकी प्रेमिका हमसफर 

यह दिल मानता नहीं उम्र भर 

प्रीतम की याद में बाट जोहती

हर आहट मन को यूं कचोटती


बीते सफर बिन पलकें झुकाये

मैं रही सोती उन्हें नैनों में बसाये 

तुम न सफर में संग प्यार है तेरा 

करता स्वप्न सफर जिया ये मेरा


वर्ष 14 तरसी देखने को नजर

कब आयें प्रियतम अपने नगर

कोई मिले धूप, कोई सजे छांव 

कोई शयन सेज, कोई छाले पांव


यह मेरी मिट्टी की कंचन काया 

इसमें तेरे प्यार का जादू समाया 

और क्या रही वे बची मेरे आस

बस एक तेरे मिलन की है प्यास 


दोष तो किसी का न था किंचित

अपने कर्मों की थी माया सृजित 

कोई जग में चुनता मधुमय फूल 

किसी के हिस्से आये कंटक शूल

     



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract