STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Abstract

4  

Mukesh Kumar Modi

Abstract

प्यार का महत्व

प्यार का महत्व

1 min
196


टिकी हुई ये सारी दुनिया केवल प्यार के दम पर

एक दूजे पर प्यार लुटाएं ये जिम्मेदारी है हम पर


प्यार नहीं रहा अगर तो जीना कठिन हो जाएगा

कांटों भरे जंगल समान सारा संसार बन जाएगा


जब तक प्यार है जीवन में जिन्दा हम रह पाएंगे

नफ़रत पालकर बैठ गए तो मुर्दा हम कहलाएंगे


क्रोध भरे शब्द रिश्तों को लहूलुहान कर जाते हैं

कड़वाहट से भरी यादें मन पर छोड़कर जाते हैं


छोड़कर नफ़रत पालना मन को स्वच्छ बनाओ

प्यार के सागर बनकर सबके लिए प्यार जगाओ


प्यार के रंगों से भर डालो अपनी जीवन तस्वीर

अपने संग संग औरों की भी चमकाओ तक़दीर


निःस्वार्थ हो जब प्यार सुख शांति तभी आएगी

अनन्त खुशियों से तुम्हारे जीवन को महकाएगी।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract