STORYMIRROR

Amita Mishra

Abstract

4  

Amita Mishra

Abstract

प्यार और नफ़रत

प्यार और नफ़रत

1 min
328

तुमने गिनायी मुझमें लाख खामियां

कोई है जो मेरी खूबियों पे मरता है


तुम कहते हो कुछ नही आता तुम्हें

और वो मुझे लाजवाब कहता हैं


तुम्हें नही लगती अब खूबसूरत मैं

और वो मेरी झुर्रियों में मरता है


तुम्हारे लिए अमावस की रात सी हूं

और वो मुझे पूनम का चांद समझता है


तुमने थामा नही कभी हाथ मेरा 

और वो मेरी हथेली पर जान रखता है


तुम समझे ही नही मेरी भावनाओं को कभी

और वो मेरी हर एक आँसू की वजह जानता है


कितना अंतर है नफ़रत और प्रेम में है ना

एक मुझमें कमी तो दूसरा सिर्फ प्यार देखता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract