STORYMIRROR

Rashi Rai

Inspirational

4  

Rashi Rai

Inspirational

पत्थर

पत्थर

1 min
309

पत्थर फेंक के मारता वो भीड़ में

बड़ा खुश हुआ करता था

एक बार ज़ब एक पत्थर ने खुद का

सर फोड़ा तो आहे भर के कहता !


अरे ये क्यों लगा मुझे

मैंने चोट क्यों खायी

तब चीख पड़ी एक परछाई

ज़ब भीड़ का फायदा उठा

तू पत्थर फेंकता था


वो पत्थर लोगों को

लहूलुहान कर देता था

तब तो तुझे समझ नहीं आता था

अभी तो सिर्फ एक पत्थर ने

तेरा ये हाल किया

याद कर कितने पत्थर

फेंके तूने कितने सारे !


अहम मिट्टी बन गया उसका

बिगड़े से सुधार हुआ उसका

अब वो भीड़ को भड़कता नहीं

शांत करने की कोशिश करता

कोई घायल हो तो उसकी

मदद की पहल जरूर करता !


इतनी भी खुदगर्ज ना बनो तुम

कि चोट मिलने से ही तुम्हारे किये का

हिसाब मिले

ख़ुशी दें नहीं सकते

तो गम देने की वजह भी ना बनो !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational