पर्यावरण
पर्यावरण
कितनी मनोरम ये धरती
सुन्दर पुष्प सुन्दर प्रकृति
पर्यावरण के दृश्य हमे भा जाते
हरे भरे पेड़ इठलाते जीवन के ये गीत गाते
नभ नीले आकाश में इन्द्रधनुष रंग बिखरते
पंछी कलरव करते थिरकते
वर्षा की बूंदे धरा को हरा हरा कर जाते
हमे पानी देकर नव जीवन दे जाते
फूलों के उपवन में रंग बिरंगी तितली
आती फूलो का रस चुराने
गुनगुन भंवरे आते हमारा मन लुभाने
हमको करना है इनका संरक्षण
चले मानव धर्म निभाने।