STORYMIRROR

सतविन्द्र कुमार राणा 'बाल'

Classics Inspirational

4  

सतविन्द्र कुमार राणा 'बाल'

Classics Inspirational

पर्णपात

पर्णपात

1 min
6

 कभी पत्तों की सरसराहट से
 खुद को लबरेज रख
 मुस्कराती रहती
 खुशी का ठिकाना न रहता देख कर
 अपने ही चन्द पुष्पों की सुगंध
 कितने ही भ्रमरों को लुभाती
 तपाती धूप को दे ओट पहुँचाती शीतलता
अपने साये में आने वाले को
 बादल के अस्तित्व में
 इसका योगदान
क्या कम है ?
जब पर्णपात होता है पतझड़ में
 शिशिर के थपेड़ों में अकेली हुई भी
 दुःखी नहीं होती
जैसे पतझड़ की शाखा
वैसे ही पुराने घर की ड्योढ़ी
 आने वाले उत्सव की खनक
 को महसूती हुई, संतोष से
 काट लेती है सूनेपन को।


 सतविन्द्र राणा ' बाल '


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics