हाइकु
हाइकु
वायु व नीर
मृदा भी सह रही
दूषण पीर
चूल्हा हो शांत
ठंड ये भड़काती
जठर में आग
सर्दी की काट
श्रम कर प्रयास
ले आता ठाठ
मन का चोर
कर्म जिससे दूर
न कोई ठोर
हजारों मित्र
बक्से पूरी दुनिया
पास के दूर
घर-बाहर
नारी सक्षम
पूरी
मान से दूरी
मौसमी दौर
जंतु बाहर आते
छिप भी जाते
कागज भारी
कागज ही दफन
भटकें जन
गाड़ी टोल
महंगा डाला तेल
सड़क फेल
सतविन्द्र राणा ' बाल '
