STORYMIRROR

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

3  

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

प्रणेता पिता

प्रणेता पिता

1 min
280

       

परिवार का प्रणेता पिता है 

रक्षा हेतु वत्स की खड़ा है 

बह्मा सा रचयिता पिता है 

विष्णु सा पालक पिता है। 


पिता है केंद्र बिंदु परिवार का

पिता है प्रेम सिंधु परिवार का

बरगद की घनी छाया पिता है 

पीपल सी संजीवनी पिता है। 


बच्चों की मनमानी पिता है

मिस्री सा बचपन पिता है

पीठ पर घुड़ सवारी पिता है 

कंधे चढ़ाता घुमाता पिता है। 


पिता से बनता जीवनाकार

पिता बिन सूना घर संसार

भविष्य को बुनता पिता है 

ख़ुशियों को चुनता पिता है। 


गर्म सांसों की महक पिता है

सर्वस्व अपना लुटाता पिता है 

ससुराल की चौखट पिता है     

आन बान शान बनाता पिता है। 


वर्णों में अधूरी महिमा पिता की 

गौरंवित करती गरिमा पिता की 

परमपिता की प्रतिमा पिता है 

हरियाली धरा हरितमा पिता है। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational