STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Romance

4  

Arunima Bahadur

Romance

प्रेम की होली

प्रेम की होली

1 min
179

एक रंग में रंगने

देखो होली आयी रे,

लाल,गुलाबी,नीला,पीला,

है रंगों का त्योहार रंगीला,

मन भी रंगे,

तन भी रंगे,


प्यारी होली आयी रे,

आज खेलनी हम सबको,

प्रेम रंग की होली रे,

ऐसा रंगे एक दूजे को,


धुले हर नफरत के रंग रे,

देखो देखो,

प्रेम में रंगी,

प्यारी होली आयी रे,

आज देखना,

बचे कोई न,

प्रेम के इस रंग से,


तन भी भीगे,

मन भी भीगे,

प्रेम के इस रंग से,

भर भर रंग 

प्रेम पिचकारी,

होली खेलन आयी रे,


प्रेम रंग में रंगी मतवारी,

प्रेम रंगन ही आयी रे,

आओ भरो सब पिचकारी,

प्रेम के ही रंग में,

रंग डालो हर एक बन्दा,

बस प्रेम के ही रंग में,

इंद्रधनुषी रंग रंगीले,


लेके होली आयी रे,

प्रेम रंग में देखो रंगने

प्यारी होली आयी रे,

तो बोलो होली है,

की स र सर सर होली हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance