STORYMIRROR

Neelam Sharma

Romance Fantasy

4  

Neelam Sharma

Romance Fantasy

प्रेम के रंग

प्रेम के रंग

1 min
302


प्यार में रंग अनेक समाए, 

कभी खुशी, कभी ग़म के साए। 

कभी मधुर कभी तेज़ तुफानी, 

प्रेम-प्रणय नित नया- नुरानी। 


प्रेम के रंग हज़ारों होते,

सतरंगी कभी उड़ते तोते।

करुण, वियोगी, चाहत ममता,

प्रेम हर रूप में सुंदर लगता।


कभी गुलाबी, कभी सुनहला

कभी श्याम घन कभी रुपहला।

प्रेम  के रंग अनोखे 'नीलम',

कृष्ण रूप सहज और शीलम॥



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance