प्रभु का नाम
प्रभु का नाम
जप ले अब तो प्रभु का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।
कौन जाने कब जाना पड़ेगा ? जिव्हा पे नाम तब लाना पड़ेगा,
इसलिये जपने से ही कष्ट मिटेंगे, और मिल जायेंगे चारों धाम।
जप ले अब तो प्रभु का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।
नाम जपने की ये आखिरी आदत, कर जोड़ कर ले सारी इबादत,
पाप - पुण्य की गठरी सौंप के, जप ले अब केवल हरि का नाम।
जप ले अब तो प्रभु का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।
जब हरि ही आदि हरि ही अंत, फिर काहे तू करे इतना घमंड ?
सब बिसरे इससे पहले जप ले नाम, श्री चरणों में कर ये देह उनके नाम।
जप ले अब तो प्रभु का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।
मूँद पलक उसे याद तू कर तो, तेरी नादानी पर वो ही प्रसन्न हो,
मुख से बोल केवल राम - राम - राम, राम का नाम ही पारेगा उस धाम।
जप ले अब तो प्रभु का नाम, कर ले बंदे ये शुभ काम।।