STORYMIRROR

Garima Kanskar

Drama

4  

Garima Kanskar

Drama

पराई बेटी

पराई बेटी

1 min
672

बेटी की होती है विदाई

पर वो होती नहीं पराई


लोग पराई पराई कह कर

सच में कर देते हैं पराई


एक बार भी नहीं सोचते

बेटी की हो रही है विदाई


वो अलविदा नहीं कह रही है

फिर कैसे हुई वो पराई


जाने किसने ये दकियानूसी

रीत रिवाज है बनाई


जिसे हमेशा बेटियों ने

 आँसुओ की सेज पर निभाई


बेटियों को सीखाते हैं सह लेना

घुट घुट के मशीन बन के जी लेना


पर कभी किसी से कुछ नहीं कहना

दो कुलो की लाज लेकर चलना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama