STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Inspirational Children

3  

Kanchan Prabha

Inspirational Children

पिता

पिता

1 min
178

पिता भोर की पहली किरण

पिता बारिश की ठंडी पवन

पिता करते हैं इच्छा की पूर्ति 

पिता हैं अनुभव की कोई मूर्ति

पिता का बढ़ाओ जग में मान 

पिता को हम पर हो अभिमान

पिता के बिन सुना संसार

पिता मिले तो जीवन बहार

पिता की वाणी में ऊँचा ज्ञान

पिता की छवि होती महान

पिता के आंसू छिपी बयार

पिता का गुस्सा रुपी प्यार

पिता हमारे जीवन आधार

पिता के पद चिन्ह नैया पार

पिता तुम्ही हो जनम जनम 

पिता तुम्हें है शत शत नमन


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational