STORYMIRROR

Neerja Sharma

Romance

3  

Neerja Sharma

Romance

पहले आप

पहले आप

1 min
202

पहले आप...


हर रोज शाम की चाय

बाहर बरामदे में बैठ पीना 

हर बार अपनी चाय में से 

पहला घूँट पति को लेने को कहना।


अब तो सब यह बात जानते थे 

अंकल आँटी को पहचानते थे

उम्र के इस पड़ाव पर हमेशा साथ थे

इक दूजे के साथ ,इक दूजे के लिए।


उनका प्यार मिसाल है हमारे लिए

एक दिन रहा नहीं गया तो पूछ भी लिया 

नई नवेली दुल्हन सी शरमा कर कहा

पति पहले पीए तो प्यार बढ़ता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance