STORYMIRROR

Rita Jha

Abstract Romance

4  

Rita Jha

Abstract Romance

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
406

सामने रहो मीत, जीवन गीत गुनगुनाने के लिए।

बस एक वजह चाहिए सनम मुस्कुराने के लिए।


लाख चाहे आँधी आए, हो चाहे हज़ार तूफ़ान।

हाथों में हाथ जो तेरा रहे, झेल लेंगे हर तूफ़ान।


तपती दुपहरिया जीवन की या थी अमावस की रात।

संग तेरा रहा, हँसते हुए काट दिए हर मुश्किल हालात।


कभी जो दो पल दूर भी तुम रहे भरते रहे मुझमें संबल।

हौसले जो थे तुम्हारे काट दी वो घड़ियाँ मुक्कमल।‌


संग बना रहे ढलती उम्र के ज़ख्म सहलाने के लिए।

बस एक वजह चाहिए सनम मुस्कुराने के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract