STORYMIRROR

Anita Sudhir

Romance

3  

Anita Sudhir

Romance

पहला खत

पहला खत

1 min
221

अरमान फिर मचलने लगे

तुम्हारी पहली चिट्ठी जो पढ़ी,

पीले पड़ गए उन पन्नों में 

एहसासों की वही महक भरी।


चाँद सितारों की बाते न थीं 

ख्वाबों को तुमने लिखा नहीं 

पहले खत के चंद शब्दों में 

जीवन का अद्भुत प्रेम लिखा ।


सूखे गुलाबों की खुश्बू से

भीगा आज मेरा तन मन है ,

पढ़ती जाती पहले खत को 

जज्बातों से आंखे नम हैं ।


पहला खत तुम्हारा,पूंजी मेरी

वही एहसास,धड़कन है मेरी

जेहन में तुम वही याद आते 

खत थमाते हुए वो नजरें तेरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance