STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

“फेसबूक के मूक दोस्त”

“फेसबूक के मूक दोस्त”

1 min
10


कहाँ है उत्सुकता किसी को

किसी को जानने की

किसी को पहचानने की

बस जुड़ गए हैं

विशाल हस्तियों से

कोई लेखक हैं कोई कवि

कोई समालोचना करता है

बहुत सी हस्तियाँ राजनीति में

उलझे हुये हैं

डॉक्टर ,अभियंता ,शिक्षक

अभिनेताओं का जाल

बिछा हुआ है

कोई गाता है, मधुर संगीत सुनाता है

अपनी -अपनी प्रतिभाओं के

प्रदर्शन में सब लगे हुए हैं

यह अधिकतर मौन बधिर

औरों के लिए हो जाते हैं

ना कभी दूसरों का

सानिध्य प्यारा है

बस अपने ताल पर इन्हें

सिर्फ नाचना आता है

इनको किसी के व्यथाओं से

भला क्या मतलब

आभार देना तो दूर

किन्हीं के पत्रों का जवाब तक

देना अपनी तौहीन समझते हैं

किसी से जुड़ गए हैं तो

उनका संज्ञान ले लें

प्यार के उपहार को

अपने जीवन में स्वीकार कर लें !!

==============



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy