STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract

पहाड़ की पगडंडी

पहाड़ की पगडंडी

1 min
43


हरियाली और मनोरम दृश्यों से परिपूर्ण 

झरने, अदभुत वनों की सुन्दरता से पूर्ण 

बडी़ ही सच्ची बात बताती है 

पहाडो़ की पगडंडी 

जीवन का सार सिखाती है 

पहाडो़ की पगडंडी 


ऊंचे नीचे रंग बदलते मोड़ 

जीवन की वास्तविकता का निचोड़ 

वास्तविकता से दर्शन कराती हैं 

पहाडो़ वाली पगडंडी 

समझोगे अगर मन से एक बार 

तो बहुत कुछ समझाती है 

ये पहाडो़ की पगडंडी 


शीतल मंद बयार बहे

बहती सुन्दर नदियां 

देखकर पहाडो़ की सुन्दरता 

मन में आ जाती प्रसन्नता 

जीवन भी तो कुछ ऐसा ही है 

कभी उठाये कभी गिराये 


कभी अंधेरा कभी प्रकाश 

कभी निराशा कभी आश 

जीवन का अर्थ बताती है 

पहाडो़ की पगडंडी 

एक नया पाठ पढ़ाती है 

पहाडों की पगडंडी |


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract