STORYMIRROR

Sangeeta Ashok Kothari

Inspirational

4  

Sangeeta Ashok Kothari

Inspirational

पावन प्रेम...धागो का

पावन प्रेम...धागो का

1 min
303

प्यारे भाई,तू छोटा है इस त्यौहार का महत्त्व समझने के लिये,

सहोदर के प्रति निस्वार्थ प्रेम लिपटा हुआ हैं इस धागे में,

राखी में समाहित हैं प्रेम,वात्सल्य जन्म- जन्मांतर के लिये,

रक्षाबंधन के नेपथ्य में कई ऐतिहासिक किस्से हैं जुड़े हुए।।


समझोगे इस बंधन की अहमियत,जब हो जाओगे बड़े,

मुझसे रक्षा का वादा कर,मुझे उपहार देना होगा तुम्हें,

पूर्वजों के बनाये पर्व हैं वरना हम भी आत्मरक्षा कर सकते,

जागरूक हैं सब बस हमें तो भैया का सिर्फ प्यार चाहिए,

कोई नहीं!मैं तेरी रक्षा कर लूँगी वैसे भी बड़ी हूँ मैं।


भाई -बहन के प्रेम के रिश्ते मजबूत हुए इस बंधन से,

आत्मीयता उमड़ आती जब राखी बाँधती भाई की कलाई में,

अटूट प्रेम के पवित्र,पावन राखी के त्यौहार की सभी को बधाई।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational