STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Comedy

4  

Sumit. Malhotra

Comedy

पापा जी का स्कूटर

पापा जी का स्कूटर

1 min
236

पापा जी का स्कूटर पापा जी का स्कूटर है बढ़िया,

पुराना पर आज भी काम का है भैया।

जब पापा जी स्कूटर थे नया लाए,

साथ में बर्फी व रसगुल्ले भी थे लाए।


स्कूटर पर जब हमें स्कूल छोड़कर आते,

घर आते वक्त स्कूल से भी जब साथ लाते।

स्कूटर जब पापा जी तेज चलाये,

तब हमको बहुत बहुत मजे आये।


तेज चलाने पर हवा से बाते करने वाला,

स्कूटर पापा जी का बड़ा निराला।

जब पापा जी पी पी करके हार्न बजाते,

लोग हार्न की आवाज सुन तुरंत पीछे हट जाते।


दिन भर हम खूब सारा पढ़ते,

शाम को फिर उस पर खूब घूमते।

मम्मी व दादी को भी मंदिर बाजार ले जाते,

देखो दोनो ही तब खुशी से फूले नही समाते।


पापा जी का स्कूटर कितना प्यारा,

साथी आज भी ये प्रिय घर का हमारा।

पापा जी के कितने दोस्त सारे,

जो वो भी खुशी से झूमते प्यारे।


पापा जी का स्कूटर है बड़ा निराला,

पापा जी को पसंद एक स्कूटर

व दूसरा चाय का प्याला।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy