STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

पाई पाई का हिसाब

पाई पाई का हिसाब

1 min
680

बढ़ी अकड़ है कुछ रिश्तो में 

कड़वाहट के धागे भी टूटेंगे 

जो आज तुमसे दूर होकर चलते हैं 

कल पास आने का बहाना ढूंढेंगे


बड़े शौक से तुम्हारे दुश्मन बने हैं 

दुश्मनी भी दोस्ती में बदल जाएगी 

कामयाबी के रास्ते पर चलते रहो 

देखना वो मंजिल भी जरूर आएगी 


तुम्हें गर्व होगा खुद पर तो क्या हुआ 

अगर लोगों ने दिल चीर कर दिखाया है 

तुम संघर्ष में लड़ने की हिम्मत रखो 

क्योंकि तुमने दिल जीत कर दिखाया है


तुम जब जब ऊंची उड़ान भरोगे 

तब तब दुनिया तुम्हें नीचे खींचेगी 

बस तुम कभी हार मत मानना क्योंकि

ये दुनिया ही कल तुम्हारी फोटो खींचेगी


कड़वी यादों को जिंदा रखो क्योंकि

कुछ लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना है

ठुकराने वाले हर चेहरे को याद रखना

लोगों को पाईं पाई का हिसाब देना हैं.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational