STORYMIRROR

नया साल

नया साल

1 min
232


तबियत हर दिन गुलाबी रहे,

किस्मत हमेशा साथ निभाये,

रुपया पैसा खूब कमाओ,

देस विदेश में नाम बनाओ।


रिश्ते नाते खूब निभाओ,

परिवार संग खुशिया मनाओ,

काम काज में मन लगाओ,

छुट्टियां भी दिल से बिताओ।


समाज सेवा का कर्तव्य संभालो

देश सेवा का फ़र्ज़ निभाओ,

अपने धर्म की रक्षा करो

पर दूसरे धर्मो का आदर ना भूलो।


छोटे बड़ों में प्यार बाँटो,

अपने पराये का भेद भूल जाओ,

इंसान बनके आये हो,

हर इंसान को गले लगाओ।


सबके दिल में राज करो तुम,

लोग ना तुम्हे कभी भूल पाए,

यही कामना करते फिर से हैं हम,

यह साल आपका बहुत अच्छा जाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational