STORYMIRROR

Sanjay Bhandari

Inspirational

4  

Sanjay Bhandari

Inspirational

प्रेम की भाषा

प्रेम की भाषा

1 min
274

माँ की ममता पिता का साया

इसका नहीं कोई है पर्याय 


अपनो का साथ और धरती माँ से प्यार 

जीवन में और क्या चाहिए यार 


क्या मोल हैं ममता का,

पूछो जिसने माँ खोई है


क्या कीमत है साहस की

पूछो जिसपे बाप का साया नहीं


क्या करोगे दौलत का

जो मिले प्यार ना अपनो का


क्या देखोगे दुनिया घूम के

जब धरती अपनी ही अनजानी है


एक भाव को समझे हम

सब अपने है, नहीं कोई पराया 


जिस मिट्टी से सबका सृजन हुआ

उस मिट्टी में सबको मिल जाना 


बांट सको तो प्यार बांटना 

दिल ना किसी का दुखाना 


आओ सब मिल के प्रण करे 

प्राणी है हम, हर प्राणी से प्रेम करे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational