STORYMIRROR

आओ वीर सैनिकों

आओ वीर सैनिकों

1 min
14.2K


भरने को तुम्हें अंक में अपनी बाँहें पसारती,

आओ वीर सैनिकों भारत माँ तुम्हें पुकारती।


रग-रग में तुम्हारे दौड़ती है वीरता,

पराक्रम तुम्हारा, दुश्मन का सीना चीरता।

रक्त की बून्दों से जिसकी करते हो सदा आरती,

आओ वीर सैनिकों....................


करते हो रक्षा लेकर हथेली पे जान,

देशवासियों को है तुम पर अभिमान।

धड़कनों में तुमको बसा कर रात-दिन गुजारती,

आओ वीर सैनिकों...................


अतुलित बहादुरी से तुम सदा निपटते,

किसी भी परिस्थिति में कभी पीछे नहीं हटते।

तुम्हारी त्यागवृत्ति हमारी जिंदगी सँवारती,

आओ वीर सैनिकों......................


भरने को तुम्हें अंक में अपनी बाँहें पसारती,

आओ वीर सैनिकों भारत माँ तुम्हें पुकारती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational