STORYMIRROR

विचार

विचार

1 min
277


मिलता है कोई तो मन में खिलते हैं विचार

दोस्ती होती है तभी जब मिलते हैं विचार


विचार नहीं होते हरदम एक ही जैसे

नए-नए सांचों में सदा ढलते हैं विचार


कभी जातिवादी तो कभी होते हैं सेक्युलर

समय के साथ दल बदलते हैं विचार


नेता कभी कोई अपनी पार्टी को बदल दे

तो मोम की तरह से पिघलते है विचार


विद्रोही के हाथों में कलम थाम दी जाए

दावानल की तरह धधकते, जलते हैं विचार


हो जाता हैं खिलाफ जब सारा जमाना

साये की तरह साथ में चलते हैं विचार


Rate this content
Log in