STORYMIRROR

Matia Poonam

Drama Inspirational

4  

Matia Poonam

Drama Inspirational

नववधू - मन की बात

नववधू - मन की बात

1 min
872

सजा देहरी पुष्प से, भरे नयन में प्यार;

नवल वधू का कर रहे, हम स्वागत-सत्कारI


लाया बेटा ब्याहकर, दिया हमें उपहार;

घर उत्सव की देहरी, उल्लासों का द्वारI


सबको देना प्यार तू, सबसे पाना प्यार;

यह तेरा कर्त्तव्य है, यह तेरा अधिकारI


बिटिया अपना घर समझ, अपना ही परिवार;

तेरे मन की बात का, है पूरा सत्कारI



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama