STORYMIRROR

D.N. Jha

Fantasy

3  

D.N. Jha

Fantasy

नव संवत्सर

नव संवत्सर

1 min
192

नव संवत् है आनेवाला,

नई उर्जा है लाने वाला।

नया उमंग है आने वाला,

नया उत्साह दे जाने वाला।।


जो बीत गया जाने वाला,

जो आएगा आनेवाला।

मधुमास है जानेवाला,

चैत्र शुक्ल है आने वाला।।


नवरात्रि है आने वाला,

केशरिया लहराने वाला।

नई स्फूर्ति दे जाने वाला,

नव संवत् है आनेवाला।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy