STORYMIRROR

Vivek Netan

Drama

4  

Vivek Netan

Drama

नसीब में साहिल नहीं होते

नसीब में साहिल नहीं होते

1 min
312

तेरी आँखें अक्सर वो सवाल करती है 

मेरे पास जिनके जवाब नहीं होते 

कैसे समझाऊँ तुम्हे तुम समझते नहीं 

कुछ एहसासों के अल्फाज नहीं होते 


यूँ हर बक्त नाराज ना रहो तुम मुझसे 

क्यों खो दे हम यह पल छोटे छोटे 

कुछ कदम ही तुम चलो साथ मेरे 

हर सफर के मुकाम नहीं होते 


बहुत छोटी दी है जिंदगी खुदा ने 

मत खो दो इसे यूँ ही रोते रोते 

जितने पूरे हो ख़ुशी उनकी तो मनाओ 

हर किसी के सारे सपने पूरे नहीं होते 


लगा दो छलांग इस इश्क़ के दरिया में 

हर किसी के नसीब में साहिल नहीं होते 

कुछ गलतियाँ तुमने कुछ मैंने भी की 

गलतियाँ करने वाले जाहिल नहीं होते। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama