नन्हें -मुन्ने बच्चे
नन्हें -मुन्ने बच्चे
नन्हे-मुन्ने बच्चे तेरी मुठ्ठी में होगा तेरे सपनों का भारत
जहां भारत में हरियाली होगी
किसानों की क़र्ज़ मुक्त दीवाली होगी
एकता के रंग की होली खेलेंगे
अबीर के बहाने इंसान को इंसान गले लगा लेंगे
धर्म-जात-पात की धारा हटाएंगे
उम्मीदों की डोर से नई आज़ादी की पतंग उड़ाएंगे
हम हर राज्य में मोहब्बत का ताजमहल बनाएंगे
पढ़ाई कर कर नौकरी भी करेंगे
इंजीनियर बन देश की रक्षा करेंगे
तिरंगे में लिपट जब घर को लौट आएंगे
तो आँखों के आँसू बन पूरे देश को रुलाएंगे
आँखों में रहेगा एक सुसम्पन्न और विकसित भारत
मेरा भारत, तेरा भारत गुरबत, मजबूरी, बेकसी से दूर
हम सबका भारत
पूरे विश्व को हमारा हौसला देखना होगा
हर मुट्ठी में मजबूत और समृद्ध भारत होगा!!!!
