STORYMIRROR

Dhara Viral

Inspirational

4  

Dhara Viral

Inspirational

नमन

नमन

1 min
332

वीर शहीदों के बलिदानों को सादर वंदन करते हैं

उन बलिदानों के सम्मान में हम सब ध्वज आरोहण करते हैं


जब आज़ादी की चाहत में हर कतरा खून बहाया था,

और मातृभूमि के मान को खुद का स्वाभिमान बनाया था,


चाह नहीं थी सिक्कों और मोह नहीं था जीवन का,

 प्रेम था आज़ादी से और विश्वास अटल व पावन था,


उन बलिदानों और भक्तों का हम दिल से सम्मान करते हैं,

और देश के वीर सपूतों को हम नतमस्तक प्रणाम करते हैं,


ऊंच-नीच का भाव भूलाकर हर धर्म का अभिनंदन करते हैं,

वीर शहीदों के बलिदानों को सादर वंदन करते हैं।।


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational