STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

नई कलम को भी मौका देना होगा

नई कलम को भी मौका देना होगा

1 min
301


बहादुर क़लम ही लिख पाती हैं सच,

और वही बेखौफ होकर लिख सकती है।

समझदार क़लम जो सबको सन्देश देती है ,

वो समाज को एकदम बदलकर रख देती है।।


विरले ही कोई सच लिख पाता है यहाँ,

चुप रहनेवाली क़लम को मुखर होना है।

सत्य प्रतिवेदन करना यहाँ कठिन है बहुत,

गर्व से थामकर चलना सत्य की उंगलियां।।


कुछ तो कइयों की क़लम यहां लिख चुकी,

और कुछ लोगों को लिखने नहीं दिया गया।

सबको नई नवेली क़लम से उम्मीद है बहुत,

देखें यहाँ क़लम से कितना काम लिया गया।। 


कुछ डरी हुई कलम को साहस देना होगा,

तभी समाज का सत्य उभरकर आ पाएगा ।

नई कलम पर भी सबको करना होगा भरोसा,

तभी नया लेखक अपना जौहर दिखा पाएगा।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational