STORYMIRROR

syed azhar sajjad

Romance

3  

syed azhar sajjad

Romance

नहीं करते

नहीं करते

1 min
395

प्यार सबसे किया नहीं करते,

दिल सभी को दिया नहीं करते।


है ये बेचारगी की अब हम भी,

अपने हक में दुआ नहीं करते।


वो वफादार कहते हम खुद को,

जो किसी से वफा नहीं करते।


खंजर ए हिजर लग गया दिल को,

ज़ख्म ए दिल की दवा नहीं करते।


खूबियां तुममें है तभी तो हम,

जान सबको कहा नहीं करते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance