STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Drama

3  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Drama

मुझे सोने दो

मुझे सोने दो

1 min
635

अपने विचारों को 

हम लिख नहीं पाते

अपनी सोच के क्षितिजों

में नहीं विचरते,


अलसा के अपने बिस्तरों

में पड़े रहते हैं 

कोई आवाज भी लगता हो तो

हम छुपे रहते हैं !


अपने आस-पास, देश दुनिया

से हमें क्या लेना ?

हम क्यों बेफजूल बातों में पड़ें

मुझे इससे क्या लेना ?


हमें तो सिर्फ सोना है

महीनों के बाद उठेंगे

लाइक डिसलाइक

का बटन दबायेंगे !


दूसरे की लिखी चीजों को

शेयर करके

नीचे लिख देंगे 

क्या सोचते हैं ......?


इतना लाइक कीजिये

इतना शेयर कीजिये 

दूसरों को जगाइये

कंजूसी मत दिखाइये !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama