Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

मुझे शक्तिवान कर दो

मुझे शक्तिवान कर दो

1 min
265


हे शक्तिमान भगवन ,

मुझमें भी शक्ति भर दे।

प्रतिकार कर सके हम ,

दुष्टों का ऐसा वर दे।।


निज शक्ति का कभी भी ,

ना अहं आने पाए।

हो दुःख नही किसी को ,

सब जन ही त्राण पाएं।।


सुन्दर सुमन हो पावन ,

छल कपट दूर होवे ।

ज्ञान की प्रभा में  हम ,

अज्ञान तम को खोवे।।


निज देश पर सभी हम ,

कुर्बान होना सीखे।

समझ के मित्र शत्रु ,

व्यवहार अलग दीखे ।।


उपकार ही करें हम  , 

मृदु बोल सबसे बोलें।

बन शक्तिमान जग में , 

निर्भय सदा ही डोलें।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational