STORYMIRROR

Kiran Bala

Abstract Romance

4  

Kiran Bala

Abstract Romance

मुझे प्यार है

मुझे प्यार है

1 min
511

मुझे प्यार है,प्यार से

उस प्यार से, जो दिखता है

बच्चों की मुस्कान में 

चकोर की इंतजार में 

माँ की ममता में 

पिता के दुलार में 


मुझे प्यार है, संगीत से

उस संगीत से,

जो प्रकृति में रचता बसता है

पंछियो की चहचहाहट में 

पत्तों की सरसराहट में 

बारिश की बूँदो में 

सावन के झूलों में


मुझे प्यार है, यादों से

उन यादों से,

जिन्हें प्यार से सहेजा है

बचपन के खिलौनों मे

दोस्तों के तोह्फ़ों में

ग्रीटिंग कार्डो में

उन पुरानी तस्वीरों में


हाँ, मुझे प्यार है, प्यार से

जो हर रिश्ते में दिखता है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract