STORYMIRROR

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Inspirational

3  

Shayra dr. Zeenat ahsaan

Inspirational

मतदान

मतदान

1 min
300

जाति धर्म छोड़ के मतदान कीजिये

चहुं दिशाओं में अभियान कीजिये

जो हमारे सुख दुख का भागी रहेगा

ऐसा प्रतिनिधि हमें चुनना पड़ेगा

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मान कीजिये

जाईये जाईये मतदान कीजिये

लालच का आपको दान मिलेगा

दूसरों के प्रति भी ज्ञान मिलेगा

कर न सके कोई आपका दुरूपयोग

वोट उसे देना जो होगा योग्य

मतदान कीमती हैं इसका मान कीजिए

जाईये जाईये मतदान कीजिये

घपलेबाजों को अब हटाना ही होगा

गलियों,चौबारों को चमकाना ही होगा

गांव गांव शिक्षा का बोलबाला हो

महंगाई ने भी न डेरा डाला हो

देश के संविधान का गुनगाण कीजिये

जाईये जाईये मतदान कीजिये

दादा और दादी को साथ ले जाना

ताई और ताया को भी तुम बुलाना

पहली बार वोट जो बच्चे दे रहे

उनका भी तुम हौसला बढ़ाना

देश हित के लिए दान कीजिये

जाइये जाइये मतदान कीजिये


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational