STORYMIRROR

Manoj Kumar Meena

Inspirational

4  

Manoj Kumar Meena

Inspirational

रंगों की दास्तां!

रंगों की दास्तां!

1 min
516

लिख रहा हूँ आज मैं इन रंगों की दास्तां,

हर रंग है अलग यहाँ, और हर रंग का एक अलग रास्ता......

खूबसूरती इन रंगों में है, जैसे जीवन का श्रृंगार हो ये,

हर रौनक की शान है, जैसे खुशियों का भंडार हो ये.........

आसमान का रंग नीला, जो आँखों को देता सुकून है,

और हरियाली इन पौधों की, जीवन की जैसे रूह है,

ना भेद है इन रंगों में.......

हर रंग की एक कहानी है, जो बता रहा हूँ तुमको में वो इन रंगों की ही ज़ुबानी है.....

पीला है स्वर्ण, नीला गगन.....

इन पे क्यों काले बादल छाये है, पर ये बादल भी आकाश के रंग को बदल ना पाए है,

हरियाली इन पौधों की है, जो जीवन का भंडार है,

खुशियों में जो रंग बिखेरे, वो रंगों का संसार है......

पानी का क्या रंग है आखिर, ये कोई समझ ना पाया है,

जिस रंग में भी मिल जाये इसने उसी रंग को अपनाया है.......

लिख रहा हूँ आज में इन रंगों की दास्तां,

हर रंग का एक मतलब है, हर रंग की एक सुबह......!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational