STORYMIRROR

Smita Singh

Inspirational

4  

Smita Singh

Inspirational

मुस्कान

मुस्कान

1 min
287

खामोशियों को रफू कर के, मुस्कान का लिबास पहना जाता है,

जिंदगी को जिंदादिली के, रंगों से यूं ही भरा जाता है।


शिकवे, शिकायतें बहुत है, जिंदगी के कोलाहल में,

सुकून मुस्कुराहट ही देती है, माथे की शिकन की हलचल में।


कभी बोलना भी, मुख्तसर काम नहीं आता,

एक बार मुस्कुराकर देखना बेहतर है, ऐसी कई मुलाकातों से,


मुस्कुराहट हर हाल मे शफा होती है,भूल ना जाया करो,

दौर कैसा भी हो ? बस बेखौफ मुस्कुराया करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational