STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

किताबों से प्राप्त कामयाबी

किताबों से प्राप्त कामयाबी

1 min
347

किताबों को मन से पढ़ने वाले ही कमाल दिखाते हैं। 

खिले हुए खूबसूरत चेहरे ही हर दिल को भाते हैं।। 


पुस्तकों में रमने वाले विदुषी-विद्वान कहलाते हैं। 

ऐसे ज्ञानवान सभी के बीच सदा सम्मान पाते हैं।। 


वे शान से निरंतर मार्ग पर अग्रसर होते जाते हैं। 

स्वयं ऐसा सार्थक उदाहरण बनकर दिखलाते हैं।। 


जिज्ञासु बन संसार का ज्ञान अर्जित करते जाते हैं। 

पढ़ाई में पूरा ध्यान देकर उन्नति की नेक राह अपनाते हैं।। 


ऐसे व्यक्तित्व साधारण न रहकर विशेष बन जाते हैं। 

उनके कठिन परिश्रम का फल अन्य जन भी पाते हैं।। 


तब एक अकेला सौ के बराबर बन खूब मान पाते हैं। 

हम सौभाग्यशाली जो ऐसा कर्मठ जीवन पाते हैं।। 


तभी दुनिया की भीड़ में सबसे अलग ही दिखाई देते हैं। 

कुछ हट कर सोचने की हठ से ही अभिन्न बन जाते हैं।। 


किताबों से प्राप्त कामयाबी में चार चांँद लगाते हैं। 

धरती माँ के आशीर्वाद से पिता गगन के चरण छू आते हैं।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational