STORYMIRROR

anuradha chauhan

Inspirational

4  

anuradha chauhan

Inspirational

लिख नई कहानी

लिख नई कहानी

1 min
244

खुशियों पर बंधन सी, है रीत पुरानी।

खोलो गाँठें सारी,लिख नई कहानी।


पथरीले पथ पर अब,चल कदम बढ़ाए।

आँधी हो या बारिश, नहीं तम डराए।


आँखों में आशा के,जब दीप जलेंगे।

होंगे नित पूरे फिर,जो स्वप्न पलेंगे।


मुस्काएँ अम्बर पर, जब चाँद सितारे।

जीवन में खुशियों के, खिले पुष्प सारे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational