धरती के दूसरे भगवान
धरती के दूसरे भगवान
धरती के वो दूसरे भगवान है
वो डॉक्टर रूपी नेक इंसान है
हर समय इन्होंने साथ निभाया है
जान देकर के भी फ़र्ज़ निभाया है
कोविड 19 की इस महामारी में
जब अपनों ने साथ छोड़ दिया है
तब डॉक्टर ने ही किया एहसान है
धरती के वो दूसरे भगवान है
दुनिया में नर्स हो चाहे डॉक्टर हो,
सबके सब ये परोपकारी इंसान है
ये ज़माना एक स्वार्थ का आईना है
बिना स्वार्थ नही देता कोई ध्यान है
डॉक्टर निःस्वार्थता की पहचान है
धरती के वो दूसरे भगवान है
डॉक्टर का पेशा, रोशनी के जैसा
डॉक्टर ख़ुदा का दिया वरदान है
नसीबवाले होते है, डॉक्टर बनते है
डॉक्टर देश की आन और शान है
धरती के वो दूसरे वो भगवान है
दिन क्या, रात क्या उन्हें नही पता है
वो तो पूरे विश्व का मान-सम्मान है
मित्र-शत्रु सब उसके लिये समान है,
वो तो मानवता की जान-पहचान है
धरती के वो दूसरे भगवान है
वो डॉक्टर रूपी नेक इंसान है
