STORYMIRROR

सतीश कुमार

Inspirational

5.0  

सतीश कुमार

Inspirational

मतदान:एक महादान

मतदान:एक महादान

1 min
823


देश के भविष्य और राष्ट्र के निर्माण में,

जीवंत हो राष्ट्र-जन देश के ही प्राण में,

हर व्यस्क समझ लें राष्ट्र नींव मजबूत हो,

आप सूत्रधार हो,राष्ट्र के भी दूत हो,


भारत का संसार में, मान होना चाहिए।

संकल्प सभी लें,महादान होना चाहिए।।


संविधान निर्माण में,महापुरुषों का योग था,

लोकतंत्र सफल बना,ना कोई प्रयोग था ,

इसमें कोई धन और ना कोई कुतर्क हो,

सोच हो, समझ हो,मन में ना कोई फर्क हो,,


मत प्रयोग सही,सटीक अनुमान होना चाहिए।

संकल्प सभी लें,महादान होना चाहिए।।


प्रजातन्त्र मजबूत, लोकतंत्र मजबूत हो ,

गांव, नगर,राष्ट्र -देश अभिभूत हो,

मतदान आस्था है, पराकाष्ठा है सत्ता की,

कर्तव्यनिष्ठ लोगों में, विकास की, महत्ता की,


मतदान घमासान ना हो, कुंभ होना चाहिए ।

संकल्प सभी लें, महादान होना चाहिए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational