STORYMIRROR

Anu Mehta

Romance

3  

Anu Mehta

Romance

मोहब्बत के कुछ शब्द

मोहब्बत के कुछ शब्द

1 min
203

मोहब्बत के कुछ शब्द

लिखने बैठे थे आपके लिए

और मैंने मोहब्बत की

एक पूरी क़िताब लिख दी,

क्योंकि आप मेरी मोहब्बत

की वो किताब हो जिसने

हमें ज़िन्दगी में जीना सिखाया

और दुःख हो या सुख हर पल

मेरा साथ दिया,


जिस मोड़ पे मेरे क़दम डगमगा

रहे थे उन डगमगाते कदमों को

आपने सहारा दिया 

आप ने मेरी मोहब्बत किताब के

हर पन्नों को रंगीन बनाया,

मोहब्बत के उन रंगीन पन्नों को

जब भी मैं याद करती हूँ,

तो दिल में एक अजीब ख़ुशी की

लहर छा जाती है


जब भी मैं किताब पन्नों को पलटती हूँ

अपने आप मेरे चेहरे पे एक

बहुत बड़ी मुस्कान आती है 

आप मेरी मोहब्बत की किताब के

वो पन्ने हो जिस के बिना मेरी जिंदगी

फीकी और अधूरी है 

आप मेरी मोहब्बत की किताब के

वो पन्ने हो जिसे एक बार कोई इंसान

देख ले तो वो ख़ुशी से झूम उठता है

आप मेरी जिंदगी की किताब के

वो पन्ने हो, जिसे अंहकार से नहीं

मोहब्बत से लिखा  है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance