STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

3  

Ervivek kumar Maurya

Romance

मिल जाओगे जो तुम

मिल जाओगे जो तुम

1 min
202

मिल जाओगे जो तुम सम्भल जायेंगे हम

तेरे आ जाने से बिलकुल बदल जायेंगे हम

मिल जाओगे...


तेरे आने से मेरे पल हँसी हो जायेंगे

तुझे मिलके लगता है सारा जहां पा जायेंगे हम

मिल जाओगे...


तू ही मेरी कश्ती है तू ही सहारा है

मेरी जिंदगी का तू ही खेवन हारा है

तेरे सहारे से ही साहिल को पा जायेंगे हम

मिल जाओगे...


मेरा नसीब तू है मेरे करीब तू है

मेरे पास आने पे खिलता तू खूब है

तेरे एहसास को फिर तुझसे पा जायेंगे हम

मिल जाओगे...


हमदर्द बन जा तू, हमसफर बन जा मेरा

पा जाऊँ मंजिल मैं, ऐसा रास्ता बन जा मेरा

तेरा साथ पाकर, तुझको पा जायेंगे हम

मिल जाओगे...


लिख लूँ तुझे अपने गीतों में

गढ़ लूँ तुझे अपने दिल की किताबों में

तेरे लफ्ज़ मिल जायें तो प्रेम-कहानी बना जायेंगे हम

मिल जाओगे...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance