STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

2  

S Ram Verma

Romance

मेरी प्रेम कवितायेँ

मेरी प्रेम कवितायेँ

1 min
139

अच्छा ये बताओ तुम 

कि तुम्हें अब भी मेरी 

प्रेम कविताओं में तुम 

नज़र नहीं आती क्या। 


अच्छा ये बताओ तुम 

क्या तुम्हें अब भी मेरे 

उन अनलिखे लिखे  

खाली पन्नों में मेरे,


दिल की सदा सुनाई 

नहीं देती क्या 

जिसमे मैंने खुद को 

तुम्हारे हाथों हार कर,


स्वीकारा था की “हाँ  

मुझे मुहब्बत है एक 

सिर्फ तुमसे बोलो क्या 

इसलिए तुम अब तक 

नहीं लांघ पायी हो उस,

  

घर की दीवारी को बस 

इतना ही बता दो तुम ! 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance