STORYMIRROR

Payal Khanna

Abstract

4  

Payal Khanna

Abstract

मेरी मां

मेरी मां

1 min
517

मेरी जिंदगी में जो बहुत जरूरी है

मेरी जिंदगी किसके बिना अधूरी है

जिसकी एक मुस्कान मेरे लिए बहुत कीमती है

जिसकी हर मुश्किल मुझे मिटानी है


 जो मेरा बहुत ख्याल रखती है

जो एक मुस्कान से मेरी अपनी हर थकान भुला देती है

 जो एक आंसू मेरी आंख में देखकर खुद भी रोने लग जाती है

 मेरे जन्मदिन पर जो सबसे ज्यादा उत्साह में होती है


मेरा पहला शब्द सुनकर जो सबसे ज्यादा खुश हुई है

मेरे हर पल साथ जो खड़ी रही है

मेरी पहली टीचर जो रही है

मेरे हर दुख सुख में साथ जो मेरे रही है


बिना कुछ बोले ही जो मेरी हर बात समझ जाती है

मेरी जिंदगी में जो मेरे लिए सबसे प्यारी है

भगवान से जिसको मैंने हर जन्म मांगा है

वह और कोई नहीं मेरी मां है।।

वह और कोई नहीं मेरी मां है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract