STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance

4  

AVINASH KUMAR

Romance

मेरी दोस्त मेरी दुनिया

मेरी दोस्त मेरी दुनिया

1 min
275

मेरी दोस्त मेरी दुनिया

मुझे अपने हर दर्द का हमदर्द बना लो,

दिल में नहीं तो ख्यालों में बैठा लो,

सपनों में नहीं तो आंखों में सजा लो,

अपना एक सच्चा अहसास बना लो।।


मुझे कुछ इस तरह से अपना लो,

कि अपने दिल की धड़कन बना लो,

मुझे छुपा लो सारी दुनिया ऐसे,

कि अपना एक गहरा राज बना लो ।।


करो मुझसे मोहब्बत इतनी,

अपनी हर एक चाहत का अंजाम बना लो,

ढक लो मुझे अपनी जुल्फों इस तरह,

कि मुझे अपना संसार बना लो ।।


आप फूल बन जाओ मुझे भंवरा बना लो,

आप चांदनी बन जाओ मुझे चाँद बना लो,

रख दो अपना हाथ मेरे हाथों में इस तरह,

कि मुझे अपने जीवन का हमसफर बना लो 


भर लो मुझे अपने आगोश में इसकदर 

कि सांसे क्या रूह तक में समां लो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance