STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

मेरी और तुम्हारी जोड़ी

मेरी और तुम्हारी जोड़ी

1 min
224

अच्छा अब तुम्हें बता ही देता हूं

कि मेरा दिल क्या कहता है

तुम्हें देख लूं एक बार तो समझो 

ये बार-बार मिलते ही रहता है 


तुम्हारी एक तस्वीर चुराई थी मैंने 

अपनी तस्वीर में चिपका रखा है 

कभी दूंगा तो खुद देख लेना 

पीछे दिल का हाल भी लिखा है 


क्या याद है तुम्हें जब पहली बार 

तुम साड़ी में मेरे सामने खड़ी थी 

उस दिन तो मानो मेरी निगाहें 

सिर्फ तुम्हीं पर अड़ी थीं


लोगों का लिहाज था वरना 

उसी वक्त तुम्हें गले से लगा लेता 

तुम्हें तो सब पता है फिर भी 

दिल की बात फिर से बता देता 


तुम पता नहीं पर मेरी जोड़ी 

सिर्फ तुम्हारे साथ जँचती है 

पूछ लेना तुम्हारी सहेलियों से

वो लोग भी यही कहती हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance